मुजफ्फरनगर में 30-31 मार्च को खुले रहेंगे सरकारी लेन-देन करने वाले बैंक

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि 30 मार्च 2025, रविवार और 31 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर का त्योहार होने के बावजूद वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए सरकारी लेन-देन करने वाले बैंकों की सभी शाखाएं सामान्य कार्यदिवस की तरह खुली रहेंगी।

यह आदेश शासनादेश संख्या-4/2025/ए-1-35 दस-2025-10-1099/276/2020 दिनांक 11 मार्च 2025 के अनुपालन में पारित किया गया है। वित्तीय नियम संग्रह खंड-5 भाग-2 के प्रस्तर 503 के तहत ऐसे सभी बैंक, जो सरकारी लेन-देन का कार्य करते हैं और कोषागार से जुड़े हैं, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts