बांदा: एक महीने में दूसरी बार जेडी पब्लिक स्कूल की वैन हादसे का शिकार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा स्थित जेडी पब्लिक स्कूल की वैन मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल की वैन बच्चों को वापस घर छोड़ने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार होने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक डंपर के पीछे जा टकराई। इस भीषण टक्कर के चलते वैन में सवार कई बच्चे बुरी तरह घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को तुरंत रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 12 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

गौरतलब है कि महज एक महीने पहले भी इसी जेडी पब्लिक स्कूल की एक वैन हादसे का शिकार हुई थी। अब, एक माह के भीतर दूसरी बार हुई इस दुर्घटना में एक बच्ची की जान चली गई और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts