बांदा : हैंडपंप से पानी लेने गई किशोरी के साथ छेड़खानी

बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन 18 जून शाम चार बजे गांव में लगे सरकारी हैंडपंप से पानी लेने गई थी। वहां गांव के ही एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। बहन ने विरोध किया तो उसका हाथ पकड़कर ले जाने का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग आ गए। उन्होंने उसकी बहन को बचाया। इस दौरान वह सब्जी लेकर लौटा तो बहन ने पूरी घटना बताई, तब उसने आरोपी के घर उलाहना दिया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह चौकी सढ़ा गया था, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई, तब उसने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि घटना की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts