बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्र मौली भारद्वाज,मनु बंसल के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संगठन मंत्री सुनील सक्सेना की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के सदस्य सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव ग्राम कनवारा ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा जनपद बाँदा की उपस्थित में शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दिए गए कपड़े, किताबें,जूतेचप्पल,पर्स,बिस्किट, माचिस, मोमबत्ती आदि का वितरण पूर्व में कई बार बाढ़ ग्रस्त ग्राम कनवारा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को बाढ़, सर्पदंश, स्वास्थ्य तथा उनके कानूनी अधिकार के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती तरन्नुम फ़ात्मा और महिला सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा रैकवार के द्वारा जागरूक किया गया। उक्त कपड़े,किताबें,जूते चप्पल,पर्स, बिस्किट,मोमबत्ती,माचिस आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआएं आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप में अध्यक्ष रिज़वान अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,सचिव मोहम्मद इदरीश,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,महामंत्री मोहम्मद अज़हर,अब्दुल मुजीब मीडिया प्रभारी,शाखा प्रमुख मर्दन नाका अलीम अहमद खान, सदस्य अलीमुद्दीन,महेन्द्र पाल, शाहान अली,शहाना खान आदि पदाधिकारी,सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।















