बाँदा: पुजारी की सिर कुचलकर निर्मम हत्या .

बाँदा। शहर कोतवाली के तिंदवारा गांव में देर रात मंदिर की छत लहूलुहान हो गई। त्रिदेव मंदिर के बाल ब्रह्मचारी पुजारी सच्चिदानंद महाराज को अज्ञात हमलावरों ने सोते समय सिर पर लाठी से खूनी वार कर मौत के घाट उतार दिया।बताया जा रहा है कि पुजारी मंदिर की छत पर सो रहे थे। कुछ ही दूरी पर 22 साल की चेली भी लेटी हुई थी। हमले के बाद चेली के चिल्लाने पर 40 मीटर दूर मवेशियों के बाड़े में सो रहे छोटे भाई चिंतामणि को घटना की सूचना लगी। पुलिस ने म्रतक पुजारी के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मौके से पुलिस को खून से सनी लाठी बरामद हुई है माना जा रहा है कत्ल का हथियार यही है।दस साल से पुजारी यहीं मंदिर में रहकर मंदिर संभालते थे पूजा कराते थे।तीन भाइयो के बीच में आठ बिघा जमीन है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि म्रतक के चेली से पूछताछ जारी है। हत्या जमीन के विवाद या अवैध संबंधों की वजह से भी हो सकती है। बाँदा पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटना कारित करने वाला कितना भी शातिर हो, बचेगा नहीं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के खुलासे के लिए चार टीमो का गठन किया गया है। वहीं पुजारी की हत्या से गांव सकते में है। पुजारी की हत्या को लेकर गांव की हर गली मोड़ पर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। दबे जबान तो लोगो ने ये तक कह दिया कि पुजारी की चेली को सब कुछ पता है।साथ में रहती थी। कड़ाई से पूछताछ होगी तो सबकुछ सामने आ जायेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts