बाँदा में थाना समाधान दिवस: 154 शिकायतें आईं, 62 का मौके पर निस्तारण, अफसरों ने सुनी जनता की फरियाद.

बाँदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर जनशिकायतों के तुरंत निपटारे के लिए बाँदा के हर थाने में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग के अफसरों ने एक साथ बैठकर जनता की समस्याएं सुनीं और कई का मौके पर ही समाधान कर दिया।थाना गिरवां में मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम अजीत कुमार व डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने खुद जनता की फरियाद सुनी और निस्तारण के निर्देश दिए।कोतवाली नगर में जिलाधिकारी अमित आसेरी व एसपी पलाश बंसल ने जनसुनवाई कर संबंधित टीमों को तुरंत कार्रवाई के लिए कहा।थाना बिसण्डा व कमासिन में अपर पुलिस अधीक्षक ने राजस्व टीम के साथ लोगों की शिकायतें सुनीं।पूरे जनपद में एक दिन में कुल 154 शिकायतें आईं। इनमें से 62 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों के जल्दी निपटारे के लिए अलग से टीम बना दी गई है।योगी सरकार का मकसद साफ है थाने पर ही इंसाफ मिलेगा। अब जनता को अपनी बात रखने के लिए अफसरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पुलिस और राजस्व विभाग मिलकर मौके पर ही जनता की समस्या का हल निकालेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts