पुराने विवाद में मकान मालिक पर ज्वलनशील केमिकल फेंकने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार,

बाँदा। एसपी पलाश बंसल की सख्ती का नतीजा कोतवाली नगर पुलिस ने पुराने झगड़े में मकान मालिक पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर झुलसाने वाले आरोपी को दबोच लिया। घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया।26 जून 2026 को थाना कोतवाली नगर के खुटला रहुनिया में दुकान के पुराने विवाद को लेकर संतोष पुत्र उमाशंकर ने अपने मकान मालिक साजू प्रसाद के ऊपर ज्वेलरी में इस्तेमाल होने वाला ज्वलनशील केमिकल डाल दिया। साजू प्रसाद बुरी तरह झुलस गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल साजू प्रसाद को अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात है कि अब पीड़ित की हालत सामान्य है। पीड़ित के बेटे विकास की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।पूछताछ में आरोपी संतोष ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कांच की टूटी बोतल भी बरामद कर ली है। आरोपी संतोष पुत्र उमाशंकर निवासी खुटला रहुनिया को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts