बाँदा: पुलिस ने लगाया ‘सेहत का शिविर’

बाँदा। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज बाँदा पुलिस ने ‘पहले सेहत, फिर ड्यूटी’ का संदेश दिया। पुलिस लाइन में विशाल योग शिविर लगा, जहाँ सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक समेत सभी अधिकारियों और जवानों ने जमकर योगाभ्यास किया।योगाचार्यों व विशेषज्ञों ने अलग-अलग योग और प्राणायाम की जानकारी दी और सभी से अभ्यास कराया। जवानों ने शारीरिक व मानसिक सेहत, तनावमुक्त जीवन और काम करने की ताकत बढ़ाने के लिए आसन किए।सिर्फ पुलिस लाइन नहीं, जिले के हर थाने में योग शिविर लगे। थाना प्रभारियों से लेकर सिपाही तक सभी ने हिस्सा लिया। प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव समेत कई अधिकारी-कर्मचारी शिविर में डटे रहे। बाँदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का मानना है की ‘योग से जवान तंदुरुस्त होगा, तो अपराधी होंगे पस्त’। आज वर्दी वालों ने मैदान में पसीना बहाकर बता दिया कि सेहतमंद पुलिस ही सुरक्षित समाज की गारंटी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts