बाँदा।जनपद बाँदा में रुपये न देने पर शराब के नशे में बहन से झगड़ा करने से मना करने पर कलयुगी बेटे ने मां को उठाकर सिर के बल फूलों की क्यारी पर पटक दिया। सिर में ईंट लगने से मां की मौके पर मौत हो गई। फरार हत्यारोपित पुत्र को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। देहात कोतवाली के गुरेह गांव निवासी मुनवा की 75 वर्षीय पत्नी रामरती की रविवार रात साढ़े नौ बजे उसके पुत्र पप्पू उर्फ राधाचरण शराब के नशे में घर के बाहर दरवाजे के पास हत्या कर दी। बाद में आरोपित पुत्र मौके से फरार हो गया। दिवंगत महिला के पति जब घर गए तो बच्चों ने बताया कि पप्पू ने मां को मारा डाला है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी ।जिसमें देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने घटनास्थल की जांच कर फोरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलित कराए। दिवंगत हुई महिला के पति व अन्य स्वजन ने बताया कि पप्पू शराब के नशे में घर आने के बाद अपनी बहन गुड़िया से रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर वह बहन से झगड़ा करने लगा। मां ने बहन से झगड़ा करने से मना किया। इस पर नशे में पप्पू ने मां को उठाकर क्यारी के ईंटों पर सिर के बल पटक दिया। इससे मौके पर रामरती ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।























































