बांदा :अपराध समीक्षा बैठक: उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

बांदा में उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, राजेश एस, और पुलिस अधीक्षक बांदा, अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद में अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपमहानिरीक्षक ने हिस्ट्रीशीटर, ईनामिया, टॉप टेन अपराधियों, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शस्त्रों के निर्माण, संग्रहण व बिक्री करने वाले अपराधियों पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई करने की निर्देश दिए। साथ ही, सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों में प्रभावी जनसुनवाई सुनिश्चित करने और फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए कहा गया। पैदल गस्त और रात्रि गस्त पार्टी की प्रभावी क्रियावली पर भी जोर दिया गया, ताकि भीड़-भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई जा सके। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एंटी रोमियो स्क्वायड और मिशन शक्ति मोबाइल टीम को स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और मुख्य बाजारों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts