बागपत।अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू करने और अधिवक्ताओं की हड़ताल को न्यायालय की अवमानना के दायरे में लाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार रखा। इसके साथ ही काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।जिसके चलते वादकारियों को न्यायालय से वापस लौटना पड़ा।
जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार को कचहरी परिसर से जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जिन्होंने मांगे पूरी नहीं होने पर नारेबाजी भी की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस अवसर पर जिला बार अध्यक्ष रामकुमार तोमर, महामंत्री कपिल कुमार डेढा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके उपरांत कचहरी पहुंचकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भी मांगो का ज्ञापन सौंपा। उधर, अधिक्ताओं की हड़ताल के कारण वादकारियों की परेशानी बढ़ गई, जिन्हें बिना काम कराये ही वापस लौटना पड़ा। मांग करने वालों में सुनील पंवार, देवेंद्र आर्य, विजयश्री, आजाद धामा, विजय तोमर, मनीष विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।















