शुकतीर्थ गंगा घाट पर स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम,

मुजफ्फरनगर। धार्मिक एवं पर्यटक नगरी शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर स्वच्छता पखवाड़ा-2026 अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन में जिला गंगा समिति मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान गंगा पार्क और शुकतीर्थ घाट पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए घाट परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गंगा तट को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम के दौरान पीपल के वृक्ष की छांव में गंगा से संबंधित ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को अभियान से जुड़ने और समाज में स्वच्छता का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से कैप वितरित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार ने नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि गंगा की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने गंगा शपथ लेकर गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने की प्रतिज्ञा की। स्वच्छता अभियान में स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज और शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए घाट क्षेत्र में सफाई कर श्रमदान किया। कार्यक्रम का आयोजन अभिनव राज, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग तथा सदस्य सचिव जिला गंगा समिति के मार्गदर्शन में जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक वानिकी प्रभाग के वन रक्षक अमित कुमार, नन्द किशोर, प्रियंका कुमारी, वन दरोगा सिंपल कुमारी तथा गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts