भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा बाल श्रम उन्मूलन बच्चा चोरी व मानव तस्करी के सम्बन्ध में चलाया गया जागरूकता अभियान। बाल श्रम उन्मूलन बच्चा चोरी मानव तस्करी के संबंध में उत्तरप्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक अपराध नोडल अधिकारी थाना एएचटीयू प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार थाना एएचटीयू एवं श्रम परिवर्तन अधिकारी द्वारा, थाना क्षेत्र कोतवाली नगर व सिविल लाइन में बाल श्रम जागरुकता अभियान चलाया गया जिसमें दुकानदारों को जागरूक किया गया।
नाबालिग बच्चों से कोई भी बाल श्रम न कराया जाए यदि ऐसा कोई करता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। एएचटीयू टीम द्वारा पांच नाबालिग बच्चों को रेस्कयू किया गया जिनकों उनके परिवारजन के सुपुर्द करते हुए सेवा योजको के विरुद्ध श्रम परिवर्तन अधिकारी द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गयी। एएचटीयू टीम द्वारा आम जन मानस व दुकानदारों को आपातकालीन सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन के टोल फ्री विभिन्न सेवाओं हेल्पलाईन नम्बरों ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि तथा जनसुनवाई पोर्टल आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया।















