औरैया : जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट कार्यालयों का किया निरीक्षण,

औरैया जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट में विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की सफाई, सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पासबुक, शिकायत पंजिका और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पत्रावलियों का सही रख-रखाव करने और फाइलों पर संबंधित ब्योरा लिखने का निर्देश दिया। साथ ही, नाजिर को निष्पोज्य सामान की नीलामी करने के लिए भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी महेन्द्र पाल सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts