औरैया के अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र पाल सिंह ने कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में कर-करेत्तर/राजस्व वसूली कार्यों की विभागवार समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि राजस्व वसूली के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए विभाग आपसी समन्वय बनाएं और प्रवर्तन कार्य को प्रभावी तरीके से लागू करें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मासिक लक्ष्य को समय पर पूरा करने के प्रयास किए जाएं ताकि निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य प्राप्त हो सके। इसके लिए उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करने और प्रगति पर नजर रखने को कहा।बैठक में आबकारी, वाणिज्य कर, परिवहन, विद्युत, नगर विकास, वानिकी, लघु सिंचाई, खनन, और कृषि विपणन जैसे विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई। वाट माप अधिकारी को जिले में भ्रमणशील रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, आरसी वसूली के लिए संबंधित अमीनों को सक्रिय करने और वसूली के बाद पोर्टल पर जानकारी अंकित करने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जैसे जिला आबकारी अधिकारी और अधिशासी अभियंता विद्युत, उपस्थित रहे।















