झांसी ,राष्ट्रीय लोकदल के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर साप्ताहिक पखवाड़ा मनाने की पहल की जा रही है। इस संदर्भ में झांसी में एक किसान गोष्ठी का आयोजन ग्राम मुस्तरा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह (पिपरा) ने की और मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह मौजूद रहीं।

गोष्ठी में चौधरी चरण सिंह जी के किसानों के लिए किए गए योगदानों पर चर्चा की गई और उनकी विचारधारा को साझा किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ किसानों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें विशिष्ट अतिथि मंजू शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष, और चौधरी सुजाता, प्रदेश महासचिव, शामिल थे। गोष्ठी का संचालन रोहित भार्गव ने किया।जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने गोष्ठी के अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और किसानों के समर्थन में पार्टी के समर्पण को दोहराया।















