रामगढ़ कस्बे की ईदगाह पर अकीदतमंदों ने अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआएं

अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे की ईदगाह पर शनिवार सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। कस्बा जामा मस्जिद के मौलवी की अगुवाई में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और अल्लाह की बारगाह में सजदा करते हुए देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की। नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस पावन पर्व पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला।

ईद के मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान और रामगढ़ पंचायत समिति के प्रधान नसरू खान ने लोगों को ईद की बधाई दी। इस अवसर पर सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी अनिल कुमार जैन और नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला बलिराम सैनी ने ईदगाह पर ठंडाई, शरबत, कोल्ड ड्रिंक और अन्य जलपान की व्यवस्था की। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मोनू सेन, कृष्ण सैनी, छोटा सैनी, पिंटू पंडित, हरमीत सिंह, रामनिवास बरवाड़ा, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष दीपक सैनी, छोटेलाल सैनी, देवेंद्र ठाकुर, निजु खान, रामकिशन सैनी, संदीप जैन, धीरज राणावत और रामू मेघवाल भी मौजूद रहे।

नमाज और पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। रामगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार शर्मा, थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार चौधरी, हेड कांस्टेबल बलदेव सिंह सहित पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा ताकि शांति और सौहार्द बना रहे। ईद के इस मौके ने साम्प्रदायिक एकता और भाईचारे की एक सुंदर तस्वीर पेश की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts