भारत निर्वाचन आयोग आज रविवार, 15 मार्च को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।इस साल पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं।नई दिल्ली। Election Commission of India आज पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। आयोग ने शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें चुनाव कार्यक्रम, आचार संहिता लागू होने की तिथि और मतदान चरणों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के साथ जिन अन्य राज्यों में चुनाव प्रस्तावित हैं, उनके कार्यक्रम की भी घोषणा एक साथ की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी और राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारियां तेज हो जाएंगी। निर्वाचन आयोग द्वारा सुरक्षा, मतदान केंद्रों की व्यवस्था और मतदाता सुविधाओं को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है।















