बांदा।एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिरवां पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मामूली विवाद में व्यक्ति को लाठी-डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 9 जून को थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम शिवहद निवासी राकेश कुमार को खुरहण्ड निवासी इन्दू उर्फ इन्द्रजीत ने मामूली विवाद में लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना गिरवां में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।थाना गिरवां पुलिस ने आरोपी को खुरहंड रोड, शिवहद से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त इन्दू उर्फ इन्द्रजीत पुत्र सूरज मोहन, निवासी खुरहण्ड, थाना गिरवां, जनपद बांदा का निवासी हैं।एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है























































