मुजफ्फरनगर में एशिया पब्लिक स्कूल, मदीना चौक सरवट में शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रेरित करने के लिए एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीष चौधरी, राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष, और महासचिव फैजुर रहमान द्वारा किया गया।मनीष चौधरी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही तरक्की के सभी दरवाजे खोलती है।
उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वे मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग सकारात्मक दृष्टिकोण से करें और दुरुपयोग से बचें। उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की और बच्चों को अफवाहों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य नईम अहमद ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की मंचीय प्रस्तुति में झिझक को दूर करना था। कार्यक्रम में बच्चों ने हदीस और आयतों की प्रस्तुति दी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस दौरान कई अन्य प्रमुख व्यक्ति भी उपस्थित रहे, और कार्यक्रम का संचालन नेहा नाज ने किया।
















