भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शामली। थानाभवन पुलिस द्वारा क्षेत्र के अलग अलग स्थानो से ट्यूबवैल,नलकूप से हुई चोरी की घटना में वांछित व वाहन चोरी की घटना का खुलासा कर एक चोर को किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से ट्यूबवैल नलकूप से चोरी किया सामान, चोरी की मोटर साईकिल, नगदी, अवैध हथियार व कारतूस बरामद। पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे चोरी की घटनाओं में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के कुशल नेतृत्व में थानाभवन पुलिस द्वारा क्षेत्र के अलग अलग स्थानो से ट्यूबवैल,नलकूप में अज्ञात चोरों द्वारा हुई चोरी की घटनाओ में वांछित व वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि थानाभवन क्षेत्र के ग्राम खानपुर, भैसानी इस्लामपुर, हरड फतेहपुर में अज्ञात चोरो द्वारा टयूबवैलो,नलकूपो से केबिल, कटाऊट, स्टार्टर आदि सामान चोरी करने व जामा मस्जिद मौहल्ला सैय्यदान कस्बा थानाभवन से मोटर साईकिल चोरी हो जाने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत था। पुलिस तभी से घटना में लिप्त वांछित आरोपी की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को थाना भवन पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की घटना में लिप्त वांछित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी चोर के कब्जे से ट्यूबवैल,नलकूप से चोरी किया सामान केबिल के टुकड़े, कटआऊट की पत्ती,आरी व ब्लेड़ और चोरी किए सामान को बेचकर 1050 रुपये की नगदी व चोरी की मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्लस जिसका नंबर UP19Q9497,अवैध हथियार व कारतूस बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी वांछित व्यक्ति ने अपना नाम इकराम पुत्र अफसर निवासी ग्राम भैंसानी इस्लामपुर थाना थानाभवन जनपद शामली बताया। आरोपी वांछित व्यक्ति इकराम पर पूर्व में भी अलग अलग थानों पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत है। आरोपी वांछित चोर की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा पूर्व में भी टयूबवैल,नलकूप चोरी की घटनाओ में लिप्त आरोपी वांछित व्यक्ति इकराम के तीन साथी बाबर, शहनवाज, ओम सिंह को 26 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार,उपनिरीक्षक सुशील कुमार,कॉस्टेबल मोहित कुमार, कॉस्टेबल अनुज थाना थानाभवन जनपद शामली शामिल रहे।















