भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
सहारनपुर। उत्तरप्रदेश सरकार के शासनकाल में पुलिस की कार्यशैली में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पुलिस पहले से ज्यादा सजग दिखाई पड़ती है। किसी अपने के खो जाने का दर्द सभी नहीं समझ पाते परन्तु पियूष कुमार के द्वारा इसे समझा भी गया और ऐसी विकट परेशानी में पड़े उन माँ बाप को इस परेशानी से बहार निकाल कर भी ले आये। मामला थाना जनकपुरी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 78/2024 अंतर्गत धारा 363 आईपीसी बनाम अज्ञात में दिनांक 29 अप्रैल 24 से गुमशुदा आर्यन पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम चकहरेटी थाना जनकपुरी सहारनपुर जो दिमागी रूप से कमजोर है।सिर्फ एक दो शब्द ही बोल पाता है। सबसे बड़ी समस्या यही थी की बच्चा बोल नही पा रहा था। ऐसे मे पीयूष कुमार के द्वारा एक अभियान सोशियल मीडिया पर चलाया गया एवं गुम हुए बालक के पंपप्लेट भी छपवाएं जिसमे सूचना देने वाले व्यक्ति को 10000 रुपये का ईनाम देना भी अंकित कराया गया। सोशियल मीडिया पर चलाई गई इस मुहिम को कामयाबी मिली और बच्चे के कुशल होने की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई । गुमशुदा आर्यन कल दिनांक 1-05-2024 ग्राम चुनेहटी शेख मे ग्रामीण द्वारा देखा गया था। टी0पी0 नगर चौकी इंचार्ज पीयूष कुमार व उनकी पुलिस टीम ने आर्यन को उसके परिजनों को सौंप दिया । परिजनों ने आर्यन को पाकर थाना जनकपुरी पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है,आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।















