बांदा : बोर्ड की परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाएं पूरी की जायेंः डीएम

बांदा। जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में मेडिकल कालेज सभागार में उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण शांतिपूर्वक तरीके से संबंध करने के संबंध में बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्था को स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए की परीक्षा केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सीसीटीवी कैमरा ,जनरेटर , प्रकाश की व्यवस्था ,शौचालय, पेयजल की व्यवस्था आदि समय से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सुनिश्चित कराये। उन्होंने प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के समुचित इंतजाम स्ट्रांग रूम में करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा से पूर्व एक घंटा पहले स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक आवश्यक रूप से उपस्थित होकर परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराए। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में समुचित लाइट एवं प्रकाश की व्यवस्था की जाने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्था को एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट को सतर्क रहने एवं भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए की परीक्षा केंद्र में कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर प्रवेश नहीं करेगा।बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा, जिसमें डबल लाक की चार अलमारियां प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने हेतु रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जाएगी तथा महिला विद्यार्थियों की चेकिंग महिला पुलिस द्वारा ही की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में अन्य विद्यालयों के परीक्षा निरीक्षक की तैनात किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए की परीक्षा में किसी प्रकार की त्रुटि एवं लापरवाही नहीं होने पाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई संबंधित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के विरुद्ध की जाएगी।परीक्षार्थी अपने उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पेज में रोल नंबर अंकित करेंगे तथा उत्तर पुस्तिकाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सील की जाए।केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट निरंतर सतर्कता बढ़ाते हुए तथा तीन दिन पूर्व स्ट्रांग रूम तैयार करें।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो पाली मैं प्रथम पाली में प्रातः 8:30 से 11:45 तक तथा द्वितीय पाली में 2बजे से 5:15 तक आयोजित की जाएगी। बैठक में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में शासन से जारी दिशा निर्देशों का विस्तृत जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा केंद्र व्यवस्था को एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दी गई। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर नमन मेहता सहित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts