मुजफ्फरनगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च, जनता से अफवाहों से बचने की अपील

मुजफ्फरनगर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से को क्षेत्राधिकारी भोपा डॉ. रविशंकर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। यह फ्लैग मार्च थानाक्षेत्र भोपा एवं ककरौली के प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया गया। इस दौरान डॉ. रविशंकर के साथ RAF (Rapid Action Force) और स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहे। उन्होंने पूरे क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा स्थानीय जनता से संवाद स्थापित करते हुए अफवाहों से बचने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, ड्रोन उड़ान, चोरी या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की झूठी खबरों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें साझा करें। उन्होंने जनता को सतर्क रहने और शांति बनाए रखने की सलाह दी।साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से अफवाह फैलाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य ना सिर्फ शांति व्यवस्था बनाए रखना था, बल्कि आम जनता को यह एहसास कराना भी था कि प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सतर्क है। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक भावनाएं देखी गईं और कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस दल का स्वागत भी किया। यह कदम आगामी त्योहारों और संभावित संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए अत्यंत सराहनीय बताया जा रहा है।प्रशासन ने एक बार फिर दोहराया है कि जिले में कानून का राज स्थापित है और किसी भी प्रकार की अराजकता या अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फ्लैग मार्च से लोगों में विश्वास बढ़ा है और यह संदेश गया है कि मुजफ्फरनगर में शांति एवं कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts