उत्तराखंड में ट्रेन हादसे की एक और साजिश

खटीमा: उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों से ट्रेन को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पिछले कुछ समय में रेलवे लाइन पर पाइप समेत अन्य वस्तुओं के रखे जाने की घटनाएं सामने आ रही है. ठीक ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के खटीमा से सामने आ रहा है. जहां रेलवे ट्रैक पर बिजली का मोटा तार डालकर ट्रेन हादसे की साजिश रची जा रही थी.  खटीमा रेलवे स्टेशन से बनबसा की ओर अमाऊं इलाके के रेलवे लाइन पर रात के समय कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बिजली का तार रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया. जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर असामाजिक तत्वों ने 15 फीट लम्बी 35 केवी लाइन की वायर को ट्रैक पर रख दिया था. रेलवे लाइन पर वायर के कारण एक बड़ा रेल हादसा हो सकता था, लेकिन टनकपुर से देहरादून जा रही ट्रेन के लोको पायलट की सूझबूझ के कारण हादसा होने से बच गया. लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेने के बाद गाड़ी को रोक लिया और ट्रैक पर पड़ी वायर को उठाकर बनवास रेलवे के सुपुर्द कर दिया.

खटीमा-बनबसा के बीच रखी गई थी वायर
इज्जत नगर पूर्वोत्तर के पीआरओ से टेलीफोन पर बताया कि हर हफ्ते देहरादून- टनकपुर चलने वाली ट्रेन संख्या-15019 जो देहरादून से खटीमा की तरफ वापस आ रही थी. वापसी के दौरान खटीमा बनबसा के बीच 40/67 केएम  ट्रैक पर अज्ञात लोगों द्वारा रेलवे ट्रैक पर बिजली की केबल डाल दिया गया था. जिसपर लोको पायलट की नजर पढ़ गई. लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन को रोका और केबल को ट्रैक से हटवाया. जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

दर्ज होगा मुकदमा
लोको पायलट ने बिजली के तार को ट्रैक से उठवा कर बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार श्रीवास्तव, सहायक कमांडेंट मोहम्मद शारिक खान सहित रेलवे फोर्स एसपी सिटी उधम सिंह नगर मनोज कत्याल, सीओ विमल रावत,कोतवाल मनोहर सिंह गुसाईं सिविल पुलिस उत्तराखंड द्वारा घटना की संयुक्त जांच की जा रही है. वहीं रेलवे पुलिस द्वारा उक्त मामले में खटीमा कोतवाली पुलिस को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने हेतु तहरीर भी सौंपी गई है.अलर्ट मोड पर प्रशासन
फिलहाल लोको पायलट की सूझबूझ व सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया. वहीं अब खटीमा में उक्त घटना के सामने आने के बाद पुलिस, रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. घटना की जांच के लिए नरेश कोहली थानाध्यक्ष जीआरपी थाना काठगोदाम हल्द्वानी, खटीमा कोतवाल मनोहर सिंह गुसाई व थानाध्यक्ष झनकईया अनिल जोशी सहित सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं. फिलहाल आरपीएफ की तहरीर पर खटीमा कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है.
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts