भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर में लायन्स क्लब उन्नति ने नचिकेता पब्लिक स्कूल के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सीए लायन मनीष बंसल, सचिव लायन अमित मित्तल और डिस्ट्रिक कैबिनेट सेक्रेटरी सीए लायन अजय अग्रवाल व लायन रीना अग्रवाल जैसे प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम की जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन और डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर लायन अनिल कंसल ने दी।वृक्षारोपण के दौरान आंवला, नीम, और गुलमोहर जैसे पेड़ लगाए गए और “एक पेड़ मां के नाम” के नारे को सार्थक किया गया। पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया गया कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है और छोटे प्रयासों से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। विभिन्न प्रकार के प्रदूषण के कारण पृथ्वी काफी प्रदूषित हो चुकी है, इसलिए सभी सामाजिक संस्थाओं को मिलकर पर्यावरण के सुधार के लिए प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम में लायन प्रवीण गोयल, स्कूल प्रबंध समिति के डायरेक्टर अनुराग गुप्ता, सुशील जैन, पूर्व कोषाध्यक्ष लायन हिमांशु गुप्ता, लायन प्रतिभा बंसल, लायन नितिन गोयल, और लायन दिनेश गर्ग जैसे सदस्यों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी सदस्यों का सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर किया गया, और नाश्ता करवा कर आभार व्यक्त किया गया।
















