एसएसपी द्वारा थाने का किया गया वार्षिक निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

 

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश  उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिविल लाईन का वार्षिक निरीक्षण कर नगर सर्किल के थाना सिविल लाईन व महिला थाना पर नियुक्त अधिकारी कर्मचारीगण का अर्दली रूम लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थाना सिविल लाईन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम गार्द द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी, जिसके पश्चात महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया। जिसमें आवेदिका आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के उल्लेखित विवरण के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। तदोपरान्त थाना परिसर की साफ-सफाई, थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, मेस, स्वच्छ पानी की उपलब्धता आदि का निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई व रख-रखाव का निरीक्षण किया तथा शस्त्रों को खुलवाकर उनके विषय में जानकारी ली गई साथ ही थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित मेस का निरीक्षण किया गया जिसमें मेस की साफ सफाई संतोषजनक मिली साथ ही मेस में भोजन की गुणवत्ता बढाने तथा प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में खडे माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर ब्योम बिंदल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वार्षिक निरीक्षण के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिविल लाईन परिसर में नगर सर्किल के थाना सिविल लाईन व महिला थाना पर नियुक्त समस्त अधिकारी कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया। अर्दली रूम के दौरान थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी अधिकारीगण को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एसएसपी द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts