प्राथमिक विद्यालय विज्ञाना में वार्षिक महोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

बुढ़ाना। प्राथमिक विद्यालय विज्ञाना में वार्षिक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यहां छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रंगारंग प्रस्तुतियां दी जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हम वक्त बदल देंगे जज्बात बदल देंगे देशभक्ति नृत्य ने दर्शकों में देश प्रेम की भावना जगाई। छात्राओं ने प्रस्तुत नाटक बेटी हूं मैं तारा बनूंगी ने समाज में बेटियों के महत्व को रेखांकित किया। एक अन्य नाटक ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव व मोबाइल के दुरुपयोग पर प्रकाश डाला जिससे आधुनिक जीवन शैली पर पड़ने वाले नकारात्मक असर पर विचार करने को मजबूर किया। मारो मारो ढोलना राजस्थानी नृत्य ने सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नारी शक्ति और जलवा जलवा जैसे नृत्यों ने भी खूब तालियां बटोरी। बच्चों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल ने सब लोगों का दिल जीत लिया। विद्यालय को रंग बिरंगे टैंट पट्टी, फूलों व गुब्बारों से बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था। मुख्य अतिथि विज्ञाना गांव के प्रधान उमरदराज, विशिष्ठ अतिथि इस्तकार त्यागी व अध्यक्षता मेहरबान द्वारा की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुयी। इसके बाद कक्षा 5 की छात्राओं ने स्वागत गान और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की। विद्यालय की पिछले वर्ष की उपलब्धियों के अलावा खेल, शिक्षा, कला और विज्ञान को साझा किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र वितरित किए। कक्षा पांच के छात्र जैद अहमद ने प्रथम स्थान, छात्र जिया दूसरे स्थान और छात्रा जोया तृतीय स्थान पर रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts