मोरना में अति पिछड़ा सम्मेलन में सुम्बुल राणा को समर्थन का ऐलान

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता श्यामलाल बच्ची सैनी के नेतृत्व में मुरना में अति पिछड़ा जाति सम्मलेन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सैनी समाज और अन्य अति पिछड़ी जातियों के लोग शामिल हुए। सपा नेता सैनी ने कहा कि भाजपा ने अति पिछड़ों को हमेशा धोखा दिया है, और अब वे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को समर्थन देकर अपने अधिकार और सम्मान के लिए वोट करेंगे।

सपा विधायक राम अवतार सैनी ने भाजपा पर अति पिछड़ों का अपमान और तिरस्कार करने का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि भाजपा में महत्वपूर्ण पदों पर अति पिछड़ों को सम्मान नहीं मिलता। दूसरी ओर, अखिलेश यादव ने हमेशा अति पिछड़ों को राजनीति में महत्वपूर्ण भागीदारी देने का समर्थन किया है। सैनी समाज के नेताओं ने घोषणा की कि वे आगामी चुनाव में सपा गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लेते हैं।

पूर्व सांसद कादिर राणा ने भी अपने संबोधन में अल्पसंख्यकों के साथ अति पिछड़ों को सपा का समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सपा के प्रत्याशी सुम्बुल राणा को जिताने में सर्व समाज का वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बिजनौर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दीपक सैनी ने कहा कि भाजपा के नफरत के एजेंडे के खिलाफ सपा का सौहार्दपूर्ण संदेश देने का समय आ गया है।

सम्मेलन में अन्य प्रमुख सपा नेताओं, जैसे विधान परिषद सदस्य किरणपाल कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी, महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुषमा सैनी, और प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी ने भाजपा की नीतियों की आलोचना की और सपा गठबंधन को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अति पिछड़ों के साथ भेदभाव और आरक्षण के मुद्दे पर संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts