अंबानी परिवार ने किया महाकुंभ में पवित्र स्नान, समाज सेवा में भी निभाई अहम भूमिका!

महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर, भारत के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने परिवार के साथ प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस विशेष अवसर पर अंबानी परिवार की चार पीढ़ियाँ एक साथ उपस्थित थीं, जिसमें मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन, बेटे-बहू आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी, छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, तथा पोते-पोतियाँ पृथ्वी और वेदा शामिल थे।

संगम में स्नान के बाद, अंबानी परिवार ने निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की उपस्थिति में विधिवत मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात, वे परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने सफाईकर्मियों, नाविकों और तीर्थयात्रियों को मिठाइयाँ वितरित कीं और तीर्थयात्रियों को भोजन परोसने में भी भाग लिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज इस बार महाकुंभ में बड़े स्तर पर अन्न सेवा कर रही है, जिसके लिए कंपनी ने परमार्थ निकेतन आश्रम, शारदा पीठ मठ ट्रस्ट द्वारका, श्री शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन, निरंजनी अखाड़ा और प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट जैसे प्रतिष्ठित आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर काम किया है।

अंबानी परिवार ने नाविकों को उनकी और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट भी प्रदान किए, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।अंबानी परिवार की महाकुंभ में उपस्थिति इसलिए खास है क्योंकि यह उनके आस्था, परंपरा और समाज सेवा के प्रति गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। उनकी उपस्थिति ने महाकुंभ 2025 के आयोजन को और भी विशेष बना दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts