बांदा:लाखो की चोरी का आरोप, कार्यवाही की मांग

बांदा।शहर के कोतवाली नगर अंतर्गत बाबा तालाब इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शादी समारोह में गए एक परिवार के सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात और माल पार कर दिया। घटना के लगभग 25 दिन बीत जाने के बाद भी चोरी गए सामान की बरामदगी न होने से क्षुब्ध पीड़ित ने आज पुलिस अधीक्षक बांदा को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले का पूर्ण खुलासा करने और माल बरामद कराने की गुहार लगाई है।बाबा तालाब थाना कोतवाली नगर, बांदा के मूल निवासी पीड़ित जगदीश सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय जागेश्वर सिंह यादव ने बताया कि गत 5 मई 2026 को रात करीब 10 बजे वह अपने पूरे परिवार के साथ सगी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए श्रीराम पैलेस शुकुल कुंआ गए हुए थे। रात करीब 11.29 बजे उन्होंने अपने छोटे बेटे उदय और भतीजे संदीप को किसी काम से घर भेजा। दोनों जब घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले और अलमारी टूटी पड़ी थी और अज्ञात चोर सारा कीमती सामान समेट ले गए थे।
पीड़ित द्वारा तत्काल कोतवाली नगर पुलिस और डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना के करीब एक घंटे बाद मण्डी समिति पुलिस चौकी के दरोगा प्रीत पाण्डे पुलिस बल और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस मामले में सरकार बनाम अज्ञात चोर के के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित जगदीश सिंह यादव ने एसपी को सौंपे पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि घटना से ठीक 15 दिन पहले उनके घर में पवन सिंह और अनिल वर्मा उर्फ भैरम निवासी बाबा तालाब पुताई का काम कर रहे थे। इन दोनों को घर के अंदर और बाहर की पूरी जानकारी थी।
पीड़ित का आरोप है कि 25 मई 2026 को पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर चोर पवन यादव उर्फ जग्गा को गिरफ्तार किया था, जिसने चोरी के सोने के झुमके 10 मई को सब्जी मण्डी स्थित श्याम ज्वैलर्स को बेचे थे और 13 मई को वह दोबारा वहां जेवर बेचने गया था। प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस पूरी साजिश में शामिल एक अन्य शातिर चोर मोहित यादव उर्फ होटल पुत्र रामेश्वर को मण्डी समिति पुलिस चौकी की पुलिस ने हिरासत में लिया था। लेकिन दिनभर बैठाए रखने के बाद शाम को उसे बिना किसी ठोस कार्रवाई के छोड़ दिया गया। पीड़ित का कहना है कि घटना के समय उनके घर के आस-पास कौन-कौन से मोबाइल नंबर सक्रिय थे, इसकी भी सही जानकारी पुलिस द्वारा नहीं दी जा रही है।पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की गहनता से जांच कराई जाए और पकड़े गए आरोपियों व संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ कर उनके घर से चोरी हुआ पूरा सामान बरामद कराया जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts