गृहमन्त्री की जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण,एसपीजी व कमांडो ने मंगलवार को रिहर्सल किया।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर शाहपुर। आज बुधवार को शाहपुर कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। मंगलवार को बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड ने सभा स्थल का मुआयना किया व पूरे मैदान की जांच की। किसी भी अपरिहार्य स्थिति से निपटने के लिए एसपीजी व कमांडो ने स्पेशल कमांडो अधिकारी के नेतृत्व में रिहर्सल की। बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व रालोद प्रमुख जयंत चौधरी मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डा, संजीव बालियान के समर्थन में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियों को लेकर जिले के आलाधिकारी जनसभा स्थल का निरीक्षण कर चुके है। जनसभा में लाखों लोगों को पँहुचने की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की जनसभा में भीड़ जुटाने को लेकर भाजपा व रालोद के कार्यकर्ता गांव डर गांव जाकर लोगो से अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पंहुचने के लिए जनसम्पर्क कर रहे है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts