ग्रामीण अस्पतालों में अनियमितताओं के खिलाफ आल इंडिया एंटी करप्शन ने सौंपा ज्ञापन

आल इंडिया एंटी करप्शन टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आल इंडिया एंटी करप्शन के जिला अध्यक्ष विक्की चावला के नेतृत्व में संगठन की टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर शाहपुर क्षेत्र के ग्रामीण सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पर्ची न देने और खांसी व दर्द की ट्यूब के पर्चे से अलग एक रुपये अतिरिक्त लेने जैसी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान संगठन की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी अस्पतालों में अनियमितताएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। संगठन ने जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्की चावला के साथ जिला उपाध्यक्ष नदीम अंसारी, जिला सचिव रवि कांत, संजय गोस्वामी, संजय चावला, संजय मदान, सुरेंद्र कुमार, हरीश ठकराल, प्रदीप उतरेजा, संजीव बंसल, पवन कुमार, अमरजीत सिडाना, राजिंद्र सुरुजा, सुनील राजदेव, अंकुर मलिक, सन्नी आहूलिया, नितिन कुमार सहित संगठन के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts