नगर पंचायत चरथावल में सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें मानी गईं, प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर ,नगर पंचायत चरथावल में सफाई कर्मचारियों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के साथ उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार और महामंत्री सुनील सूद ने वार्ता की। वार्ता के दौरान सभी मांगों को मान लिया गया, जिसके चलते सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया है।संघ द्वारा 15 अक्टूबर 2024 को अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था,

जिसमें 26 अक्टूबर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। आज की वार्ता के दौरान अधिकारियों ने सभी मांगों को स्वीकार कर लिया, जिससे कर्मचारी संघ संतुष्ट हुआ और हड़ताल को स्थगित कर दिया गया।बैठक में संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, महामंत्री सुनील सूद, जिला सचिव नावेद अंसारी सहित अन्य सदस्य और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts