सहारनपुर:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दी गई अल्बेंडाजोल दवा

सहारनपुर के आयशा मॉडल स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक मुजाहिद नदीम ने बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई, जो 2 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए आवश्यक मानी जाती है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

स्कूल की प्रधानाचार्य आयशा जमाल ने बच्चों को कृमि संक्रमण के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दूषित वातावरण के कारण बच्चों की आंतों में कृमि उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे कुपोषण, पेट दर्द, खून की कमी, उल्टी, मतली, दस्त और वजन में गिरावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह बच्चों को शारीरिक रूप से कमजोर बना देता है। उन्होंने समझाया कि खेलते समय बच्चे अनजाने में गंदगी के संपर्क में आ जाते हैं और बिना हाथ धोए भोजन करने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सभी को भोजन को ढककर रखने, साफ पानी के इस्तेमाल और हाथ धोने की आदत अपनाने की सलाह दी।

इस कार्यक्रम में रूबी, दानिश, रोहिणा, कारी इम्तियाज, शबाना, अर्शी, कुलसुम, आयशा नसरा, शबनम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts