अक्षय कुमार के बेटे आरव कर रहे हैं 4500 की जॉब,

अक्षय कुमार अपने बेटे आरव के साथ खास रिश्ता शेयर करते हैं। हाल में एक्टर ने बेटे के साथ खास बॉन्ड के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि उनका बेटा फिल्मों से दूर फैशन में अपना करियर बना रहा है।उसे फिल्मों में नहीं आना। अक्षय ने बताया कि उनका बेटा 15 साल की उम्र से परिवार से दूर अलग रहकर सब कुछ खुद ही मैनेज कर रहा है। अब आरव कमाने भी लगे हैं। एक्टर के मुताबिक आरव की शुरुआती सैलरी सिर्फ 4500 है। इस कमाई से अक्षय बहुत खुश हैं।

इतना कमा रहे हैं अक्षय के बेटे आरव

शुभांकर मिश्रा के साथ खास बातचीत में जब अक्षय कुमार से उनके बेटे आरव के साथ रिश्ते के बारे में और फिल्मों में आने के बारे में सवाल किया गया तो एक्टर ने बताया, आरव को फिल्मों में नहीं आना है। उसका ये प्लान बिल्कुल नहीं है। उसे फैशन करना है। अक्षय ने बताया कि आरव अब काम कर के अपनी जॉब से करीब 4500 कमा करे हैं। इन दिनों आरव अपने काम को समझने के लिए गांव कस्बों में जा रहे हैं। फैशन और अलग तरह के प्रिंट्स को समझ रहे हैं।

दोनों में ये हैं समानता

अक्षय कुमार ने आगे बताया कि उनके बेटे और उनमें काफी अंतर है। लेकिन कुछ मामलों में दोनों एक जैसे भी हैं। जैसे आरव हेल्थ को लेकर हैं, वो काम को लेकर फोकस हैं और उन्हें अपना काम पसंद है। अक्षय ने ये भी बताया कि उनकी पेरेंटिंग में वो किसी तरह का लेक्स्चर नहीं देते हैं। बस एक्टर ने एक ही बात अपने बेटे को सिखाई है कभी किसी को नुकसां नहीं पहुंचाना। आरव को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। वो 15 साल की उम्र से अलग रह हरे हैं।

अपना खाना खुद बनाते हैं आरव

अक्षय ने बताया कि जब उनका बेटा 15 साल का था जब वो लंदन चला गया था। वहां वो खुद से अपनी जिंदगी जी रहा है। अपना रोज़मर्रा का काम, कुकिंग, सफाई वो खुद करता है। अक्षय ने कहा कि आरव को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है। इसके आलावा अक्षय ने अपनी ही तरह बेटे को भी मार्शल आर्ट्स में ट्रेंड किया है। फिलहाल वप फैशन डिजाइन की पढ़ाई भी कर रहे हैं।

अक्षय की भूत बंगला

बता दें, अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला के लिए खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ के साथ शुरुआत की है और इस वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts