महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी AIMIM, ओवैसी ने 5 उम्मीदवारों का किया ऐलान

महाराष्ट्र की सियासत में सभी पार्टियों ने अपने दांव खेलना शुरू कर दिए है. इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ‘AIMIM’ के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र में ऐलान कर दिया कि उनकी पार्टी इस चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी. उन्होंने अपने 5 उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने अजीत पवार को भी संशोधन विधेयक पर विरोध करने के लिए कहा है.

उन्होंने सोमवार को कहा कि औरंगाबाद के पूर्व लोकसभा सांसद इम्तियाज जलील आने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होंगे. ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए चार उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया. इनमें विधायक मुफ्ती इस्माइल, शाह फारूक अनवर, फारूक शबदी और रईस लश्करिया भी शामिल हैं.

मालेगांव सीट से विधायक हैं मुफ्ती इस्माइल

मुफ्ती इस्माइल इस समय मालेगांव सेंट्रल सीट से विधायक हैं, जबकि अनवर धुले शहर के विधायक हैं. लश्करियां एआईएमआईएम के मुंबई इकाई के कर्ता-धर्ता हैं. इम्तियाज जलील के चुनाव क्षेत्र की घोषणा नहीं की गई है. उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना के संदीपन भुमरे से हार का सामना करना पड़ा था.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts