पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार! रातभर चली भीषण लड़ाई में 58 पाक सैनिक मारे गए, 25 चौकियों पर अफगानी सेना का कब्जा

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अफगान सेना ने दावा किया है कि उसने सीमा क्षेत्र में एक बड़े सैन्य अभियान के तहत पाकिस्तान की 25 चौकियों पर कब्जा कर लिया है और इस दौरान 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया गया है। यह कार्रवाई अफगानी सीमा में लगातार हो रहे पाकिस्तानी उल्लंघनों और गोलाबारी के जवाब में की गई बताई जा रही है। अफगान सेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह ऑपरेशन रातभर चला और इसमें आधुनिक हथियारों और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से पिछले कई हफ्तों से अफगान सीमा पर गोलाबारी और ड्रोन हमलों की घटनाएं बढ़ी थीं, जिससे सीमा के नजदीक बसे नागरिक क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद अफगान सेना ने पलटवार की तैयारी की और तय रणनीति के तहत पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अफगान तालिबान सरकार ने कहा कि देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए यह कदम आवश्यक था।

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के दावों को “भ्रामक प्रचार” बताया है और कहा है कि उनकी सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है। दोनों देशों की सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह झड़पें दक्षिण एशिया की स्थिरता को गंभीर खतरा पहुंचा सकती हैं, क्योंकि दोनों देशों के बीच लंबे समय से सीमाई विवाद और आतंकवादी गतिविधियों को लेकर अविश्वास की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल दोनों देशों की सेनाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts