बारिश के चलते अफगानिस्तान को मिला संशोधित लक्ष्य,

श्रीलंका में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए ने अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ए के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस निर्णय को गलत साबित कर दिया।युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित करते हुए मात्र 22 गेंदों में 44 रन बनाए और टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद कप्तान Tilak Varma, Ruturaj Gaikwad और Prabhsimran Singh ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर स्कोर को मजबूत आधार दिया।बारिश के कारण मैच को 50 ओवर के बजाय 49-49 ओवर का कर दिया गया। निर्धारित 49 ओवर में इंडिया ए ने 9 विकेट के नुकसान पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।इससे पहले सीरीज के पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए थे। उस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक लगाया था, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रन की उपयोगी पारी खेली थी। इंडिया ए ने 6 विकेट पर 277 रन बनाए थे और जवाब में श्रीलंका ए की टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts