भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ़्फ़रनगर। देशभर में दलित,पिछडो एवं मुलसमानों के साथ हो रही मोबलीचिंग व अन्य मांगों को लेकर AIMIM के नेताओ ने जिलाधिकारी कार्यलय पर किया धरना पर्दशन। जनपद के कचहरी परिसर में स्थित जिला अधिकारी कार्यालय पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी के नेतृत्व में मोब लीचिंग के खिलाफ व अन्य मांगों को लेकर एक धरना प्रदर्शन किया गया,
धरना प्रदर्शन के अंतर्गत दर्जनों से ज्यादा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।इस धरना प्रदर्शन के बीच में पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को एआइएमआइएम पार्टी के पदाधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि राज्य में व्याप्त आतंक और दहशत को समाप्त किया जाए और प्रत्येक नागरिक की जान माल की सुरक्षा की जाए,मुसलमान दलित और गरीबों को झूठे मुकदमों में फसाना बंद किया जाए,राज्य सरकार की जो बुलडोजर नीति है वह कानूनी प्रक्रिया को ताक पर रखकर मुसलमान दलित और गरीबों के खिलाफ द्वेष पूर्वक सुनियोजित तरीके से सौतेला व्यवहार जो किया जा रहा है उसे बंद किया जाए,देश और प्रदेश में फैलने वाले नफरत के माहौल को समाप्त किया जाए और धर्म और जात के नाम पर समाज में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,मोबलीचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं,और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के अंतर्गत उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।
















