इलाहाबाद कोर्ट में महिला को पीटने वाले अधिवक्ता को जेल

इलाहाबाद।जिला कोर्ट के अंदर एक महिला को पकड़कर उसके साथ मारपीट, छेड़खानी और लूटपाट करने में फरार अधिवक्ता आसिफ को कर्नलगंज पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया. उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.

उसके खिलाफ लूट के एक अन्य मुकदमे में भी कार्रवाई की गई है. इससे पूर्व इस संगीन केस में आसिफ के साथी अधिवक्ता रणविजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. दोनों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था.

कर्नलगंज इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि मार्च 23 को करेली के अबरार ने अधिवक्ता रणविजय व आसिफ समेत अन्य के खिलाफ बवाल, मारपीट और लूट की धारा में कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आरोप था कि मारपीट कर उसका बैनामा का पेपर छीन लिया गया था. दूसरी एफआईआर करेली की महिला ने इन्हीं आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, लूट समेत अन्य धाराओं में दर्ज कराई थी. महिला का आरोप था कि कोर्ट के अंदर उसके साथ बदसलूकी की गई. कपड़े फाड़ दिये. चेन छीन ली. इस हमले और मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था जिस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया था. इस मामले में पुलिस ने पहले रणविजय सिंह को जेल भेजा. इसके बाद करेली के अधिवक्ता आसिफ की तलाश में जुटी थी. पुलिस को पता चला कि वह कानपुर में छिपा हुआ है. पुलिस ने वहां पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. आसिफ के पास से लूट के 3500 रुपये और चेन भी बरामद किया है. इस केस में अब अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts