प्रशासनिक अधिकारियों, उद्यमियों और स्थानीय नागरिकों ने उठाया क्रिकेट मैच का आनंद

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में टीम जिला प्रशासन/पुलिस और टीम फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में टीम जिला प्रशासन/पुलिस ने शानदार जीत दर्ज की।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी भेंट कर बधाई दी। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अंकित संगल ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी को सम्मान प्रतीक भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

इस भव्य आयोजन की सफलता पर जिलाधिकारी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह की अगुवाई में टीम जिला प्रशासन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच का आयोजन अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और फेडरेशन अध्यक्ष अंकित संगल द्वारा किया गया, जिन्होंने शानदार व्यवस्था सुनिश्चित की।

टीम जिला प्रशासन/पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम फेडरेशन को 175 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे टीम फेडरेशन हासिल नहीं कर सकी और ऑलआउट हो गई। कप्तान अभिषेक सिंह ने 47 रन की शानदार पारी खेली। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने क्षेत्ररक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन किया और गेंदबाजी में 2 विकेट लिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने अच्छी शुरुआत करते हुए 26 रन बनाए।

सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 42 रन बनाए, 1 विकेट लिया और 1 कैच पकड़ा। पुलिस उपाधीक्षक राजू कुमार साव ने बेहतरीन विकेटकीपिंग की।

मैच का संचालन राजीव कुमार ने किया, जबकि कमेंट्री की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद, इंजीनियर अशोक अग्रवाल, उद्यमी कुश पुरी और राजीव कुमार ने निभाई। इस आयोजन को सफल बनाने में जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मैच में पलक शर्मा और आदिल ने अंपायरिंग की। टीम जिला प्रशासन/पुलिस में डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह (कप्तान), मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, जॉइंट मजिस्ट्रेट चेलुवा राजू, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे, उप जिलाधिकारी संजय सिंह, उप जिलाधिकारी सुबोध कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रामाशीष यादव, पुलिस उपाधीक्षक राजू कुमार साव (विकेटकीपर), पुलिस उपाधीक्षक देवव्रत वाजपेयी शामिल रहे।

टीम फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में आकाश गुप्ता (कप्तान), प्रतीक भाटिया, आकाश जैन (उपकप्तान), आशीष गर्ग, आशुतोष शर्मा, जगरोशन गोयल, अगम राजवंशी, रुचिन गुप्ता, निपुण मित्तल, अनुराग गर्ग, श्रेय जैन, सौरभ गोयल, श्रेय जिंदल और अभिषेक अग्रवाल शामिल रहे।

इस मैत्री क्रिकेट मैच में उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रुपाली रॉय चौधरी, तहसीलदार राधेश्याम गौड़ समेत कई अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने भाग लिया। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भी इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts