मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, जुलूस मार्ग और करबला स्थल का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने नगर क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस मार्ग और करबला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजकों, धर्मगुरुओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। अधिकारियों ने सभी से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही जुलूस को निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण ढंग से निकालने, ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा किसी भी संदिग्ध या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस और जिला प्रशासन को देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और पुलिस बल को भी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts