बाँदा। पुलिस महानिदेशक के अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन ने बाँदा में रंग दिखाया है। कोतवाली नगर पुलिस की मजबूत विवेचना और कोर्ट में दमदार पैरवी से तेजाब हमले के आरोपी को 5 साल की सजा और 25 हजार का जुर्माना हुआ है।थाना कोतवाली नगर में दर्ज केस में आरोपी अजय कुमार उर्फ गुल्ली पुत्र निवासी कैलाशपुरी, कोतवाली नगर ने जानलेवा हमला किया था।न्यायालय ने प्रभावी पैरवी के बाद आरोपी अजय कुमार उर्फ गुल्ली को 05 वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।इस सजा के पीछे अभियोजक श्रवण कुमार,विवेचक उ0नि0 राजनारायण नायक,कोर्ट मोहर्रिर देवेन्द्र सिंह ,पैरोकार सुजीत सभी ने जमकर मेहनत करी है। सज़ा के बाद एसपी पलाश बंसल ने कहा कि ऑपरेशन कनविक्शन सिर्फ नाम नहीं, इंसाफ की गारंटी है। बाँदा पुलिस की पैरवी इतनी मजबूत कि 2021 का केस 2026 में अंजाम तक पहुंचा। तेजाब हमले जैसे जघन्य अपराध करने वालों के लिए साफ संदेश बचोगे नहीं, सजा पक्की है।















