मुजफ्फरनगर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील

मुजफ्फरनगर।  में एलपीजी गैस तथा पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों और एलपीजी गैस की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें विक्रय अधिकारी (गैस) मुजफ्फरनगर सहित संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। समीक्षा के बाद जनसामान्य को आश्वस्त किया गया कि जिले में एलपीजी गैस तथा पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था नियमित रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान दें और घबराने के बजाय संयम बनाए रखें।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर के पारदर्शी वितरण के लिए ओटीपी के माध्यम से रीफिल डिलीवरी की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गैस सिलेंडर प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि कई बार बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं द्वारा एक साथ बुकिंग कराने के कारण सर्वर पर तकनीकी समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिसके कारण बुकिंग या अन्य सेवाओं में थोड़ी असुविधा हो सकती है। हालांकि संबंधित विक्रय अधिकारी द्वारा बताया गया है कि इस समस्या को जल्द ही कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी हो।

उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस सिलेंडरों का वितरण नियमानुसार कराया जा रहा है और इस प्रक्रिया की निगरानी भी की जा रही है। साथ ही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध बिक्री को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके लिए नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग, बाट-माप विभाग, ऑयल कंपनियों के अधिकारियों तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है, जो समय-समय पर जांच और छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को नियमों के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध हो और बाजार में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि होने पाए।

जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि गैस वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए नागरिक अपने नजदीकी तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जनपद स्तर पर जिला पूर्ति कार्यालय मुजफ्फरनगर में भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने पुनः स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है, इसलिए आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts