मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित ग्राम मखियाली चौकी के निकट निर्मित नए निरीक्षण भवन का लोकार्पण राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विधिवत कार्यक्रम आयोजित किया गया।राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा लगभग 211.47 लाख रुपये की लागत से यह आधुनिक निरीक्षण भवन तैयार किया गया है। इस भवन के निर्माण से जनपद में आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा अन्य सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भवन प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में सहायक साबित होते हैं और सरकारी कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में सड़कों, भवनों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। सरकार का लक्ष्य पारदर्शिता, सुशासन और विकास के माध्यम से प्रदेश को आगे बढ़ाना है और इसी दिशा में लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निरीक्षण भवन का नियमित रखरखाव और व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबे समय तक इसका लाभ प्रशासन और आम जनता दोनों को मिल सके। उन्होंने कहा कि जनपद में विकास कार्यों की गति तेज करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी तरह के कार्य जारी रहेंगे।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रूपेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, प्रवीण खेड़ा, नंद किशोर, दीपक मित्तल, सुनील दर्शन, रोहतास पाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, सुषमा पुंडीर, रेनू गर्ग, सुधीर खटीक, कपिल त्यागी, अजय सागर, राकेश बिंदल, पंकज अग्रवाल, कुश पुरी, विपुल भटनागर, अमित गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, जितेंद्र कुच्छल, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, परमेश सैनी, राजकुमार सिद्धार्थ, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, योगेश मित्तल, राहुल पंवार, प्रशांत चौधरी, सुधीर आर्य, प्रमोद राठी, विशाल खोकर, रविंद्र भंडुरा, दीपांकर गौतम, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राणा, मुख्य विकास अधिकारी देशभूषण कमल किशोर कांडारकर, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।















