बबेरू/बांदा।युवक ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी हालत गंभीर होने लगी, परिजनों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई।बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कायल गांव के रहने वाले शिवकरण पुत्र शिव शंकर उम्र करीब 28 वर्ष, यह आज गुरुवार की दोपहर शराब के नशे में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा था, उसी समय इलाज के दौरान शिवशरण की मृत्यु हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं डॉक्टरों की सूचना पर मौके पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है।मृतक शिवकरण अविवाहित था, जिसमें दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था, जिससे घटना को देखते हुए मृतक की मां फूल कुमारी भाई मंगल सिंह बहन मालती देवी सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।















