लापरवाह आशाओं को नोटिस देकर करें कार्यवाहीः डीएम

बांदा।  डीएम जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन आशाओं के द्वारा अपने कार्यों में उदासीनता बरती जा रही है उनको नोटिस देकर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने बड़ोखर खुर्द, तिंदवारी में कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान योजना के अंतर्गत जनपद के नए प्राइवेट अस्पतालों को चिन्हित कर योजना को संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण टीकाकरण में विकासखंड कमासिन एवं बिसंडा में ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण हेतु माइक्रो प्लान तैयार किए जाने के साथ ई कवच पोर्टल में सूचनाओं दर्ज किए जाने के संबंध में निर्देशित किया। ई कवच पोर्टल में नरैनी, बबेरू में विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए। बड़ोखर खुर्द एवं जसपुरा में एक वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण के कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। संपूर्ण टीकाकरण एवं जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों को जननी सुरक्षा का लाभ समय से दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आभा आईडी के कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts