जमीन बचाने की कोशिश में महिला पर हमला,

मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा में जमीन पर कब्जा रोकने की कोशिश करना एक महिला को भारी पड़ गया। दबंगों ने महिला पर ईंटों और फावड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला कनीज फातिमा सीमा ने बताया कि उसने अपनी कुछ जमीन सत्यपाल नामक व्यक्ति को बेची थी, लेकिन वह अब तय हिस्से से अधिक भूमि पर अवैध कब्जा करना चाहता है।कनीज फातिमा ने जब भूमि की पैमाइश कराई तो साफ हुआ कि सत्यपाल ने निर्धारित सीमा से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर लिया है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सत्यपाल सहित चार लोगों ने उन पर और उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। पीड़िता ने बताया कि वह इस जमीन पर एक ओल्ड एज होम बनवाना चाहती हैं, लेकिन दबंगों की नीयत जमीन हड़पने की है और वे बार-बार उन्हें धमका रहे हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी सत्यपाल अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता का आरोप है कि मामले के जांच अधिकारी ने सत्यपाल को बुजुर्ग बताकर उसे गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया, जिससे पीड़िता में आक्रोश है।कनीज फातिमा ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए और उन्हें न्याय प्रदान किया जाए। उनका कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्त में नहीं आता, तब तक न्याय अधूरा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts