मुजफ्फरनगर में आगामी होली पर्व के मद्देनजर आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा ने किया।
कार्रवाई के दौरान जसवंतपुरी स्थित सोनू मोनू कचरी उद्योग से पफ नमकीन का एक नमूना लिया गया और लगभग 33,000 रुपये मूल्य की कचरी को सीज कर खाद्य कारोबारी की अभिरक्षा में दिया गया।
शादाब एंटरप्राइजेज पर छापेमारी कर बैलून पास्ता और खाद्य मसाले के दो नमूने एकत्र किए गए। इस दौरान लगभग 12,600 रुपये मूल्य का बैलून पास्ता सीज किया गया।
इसके अलावा, मुस्कान फूड जसवंतपुरी से पफ कचरी और खाद्य मसाले के दो नमूने लिए गए। लगभग 100 किलोग्राम पफ कचरी, जिसकी कीमत 10,000 रुपये थी, को सीज कर दिया गया।
























































